इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक ऐसा क्रिकेट फेस्टिवल है जिसका इंतज़ार हर साल फैन्स को बेसब्री से रहता है। यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पॉपुलर टी20 लीग मानी जाती है। क्रिकेटर्स के लिए यहां खेलना किसी सपने से कम नहीं होता। लेकिन IPL की लोकप्रियता के बीच एक सवाल हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है – “IPL ka baap kise kaha jata hai?” यानी आखिर आईपीएल का असली बाप, पापा या गॉडफादर कौन है?
यह सवाल मजाकिया अंदाज़ में भी पूछा जाता है और गंभीरता से भी। दरअसल, अलग-अलग नजरिए से देखने पर इसके कई जवाब हो सकते हैं। कोई खिलाड़ी, कोई टीम और यहां तक कि कोई व्यक्ति भी IPL का बाप कहा जा सकता है। आइए अब इसे विस्तार से समझते हैं।
IPL ka Baap आखिर किसे कहते हैं?
जब भी कोई फैन्स IPL का बाप कहते हैं तो उनका मतलब उस खिलाड़ी या टीम से होता है जिसने लीग में दबदबा बनाया हो। जैसे कोई टीम जिसने सबसे ज्यादा खिताब जीते हों, कोई खिलाड़ी जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए हों या कोई गेंदबाज जिसने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हों। वहीं, असली मायनों में अगर देखा जाए तो IPL का पापा उस शख्स को भी कहा जा सकता है जिसने IPL की शुरुआत की थी।
ट्रॉफी जीतने के हिसाब से IPL का बाप
अगर IPL में ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की बात करें तो दो नाम हमेशा सबसे ऊपर आते हैं – मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की।
इन दोनों टीमों की कामयाबी देखकर फैन्स अक्सर इन्हें “IPL ka baap team” कहते हैं। दोनों के बीच हमेशा एक खास तरह की राइवलरी भी देखने को मिलती है और यही वजह है कि IPL में MI और CSK का दबदबा आज भी बरकरार है।
बल्लेबाजी के हिसाब से IPL का बाप
अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो यहां सिर्फ एक ही नाम सबसे आगे आता है – विराट कोहली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलने वाले कोहली ने अब तक IPL में 7500 से भी ज्यादा रन बना लिए हैं। वे IPL के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
फैन्स के बीच उन्हें “Run Machine” कहा जाता है और IPL की हर सीजन में वे अपनी टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित होते हैं। बल्लेबाजी की काबिलियत और आंकड़ों को देखते हुए विराट कोहली को ही IPL का बाप बल्लेबाज कहा जाता है।
गेंदबाजी के हिसाब से IPL का बाप
अब बात करते हैं गेंदबाजी की। IPL में विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। चहल ने 143 मैचों में 193 विकेट अपने नाम किए हैं और आज भी वे लीग के सबसे सफल स्पिनर में गिने जाते हैं।
चहल की काबिलियत इस बात में है कि वे बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी फिरकी में फंसा लेते हैं। इसी वजह से गेंदबाजी के मामले में फैन्स उन्हें IPL का बाप गेंदबाज मानते हैं।
IPL का पापा और गॉडफादर कौन है?
अगर सवाल थोड़ा गंभीर तरीके से पूछा जाए कि IPL का असली ‘’पापा’’ या गॉडफादर कौन है तो इसका जवाब सिर्फ एक ही है – ललित मोदी।
साल 2008 में IPL की शुरुआत ललित मोदी ने की थी। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी मॉडल, T20 फॉर्मेट और बड़े पैमाने पर मार्केटिंग के साथ IPL को लॉन्च किया। उनकी दूरदर्शिता और बिजनेस स्किल्स ने IPL को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट शो बना दिया।
हालांकि, BCCI की मदद और सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं होता। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि “IPL के पापा ललित मोदी हैं और IPL का फैमिली हेड BCCI है।”
फैंस के नजरिए से IPL का असली बाप
IPL के असली बाप पर सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार बहस होती रहती है।
- CSK के फैन्स मानते हैं कि धोनी और उनकी टीम ही IPL के असली बाप हैं।
- MI के फैन्स कहते हैं कि पांच ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस ही IPL के बाप हैं।
- वहीं, RCB और विराट कोहली के चाहने वाले मानते हैं कि रन बनाने के मामले में कोहली ही IPL के पापा हैं।
यानी देखा जाए तो IPL का बाप किसे कहा जाता है, यह पूरी तरह फैन्स के नजरिए पर निर्भर करता है।
निष्कर्ष
तो अब आपके मन में भी यह कंफ्यूजन साफ हो गया होगा कि आखिर IPL का बाप किसे कहा जाता है। इसका जवाब एक नहीं बल्कि कई हैं।
- ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों बराबर के हकदार हैं।
- बल्लेबाजी के हिसाब से विराट कोहली IPL के बाप हैं।
- गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं।
- और अगर असली पापा या गॉडफादर की बात करें तो वह हैं ललित मोदी।
आखिरकार, IPL का बाप किसे कहा जाता है यह फैन्स की सोच और पसंद पर भी निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें – MI Ka Baap Kaun Hai? – यहां जानें मुंबई इंडियंस का असली ‘बाप’
FAQs – IPL ka Baap Kise Kaha Jata Hai
IPL का बाप कौन है?
ट्रॉफी जीतने में मुंबई इंडियंस और CSK, बल्लेबाजी में विराट कोहली, गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और शुरुआत करने वाले के तौर पर ललित मोदी IPL के बाप कहे जा सकते हैं।
IPL का पापा किसे कहा जाता है?
IPL के पापा ललित मोदी हैं, जिन्होंने 2008 में इसकी शुरुआत की थी।
IPL में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?
विराट कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा 7500+ रन बनाए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम हैं?
युजवेंद्र चहल ने IPL में सबसे ज्यादा 193 विकेट लिए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने पांच-पांच ट्रॉफी जीती हैं।